चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती ने बुधवार को चाकुलिया प्रखंड के मिश्रिकाटा और बेंद पंचायत के आमडांगरा गांव में सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उक्त योजना कार्य की स्वीकृति दी गई है. सड़क निर्माण होने से लोगों को गांव आने-जाने में सहूलियत होगा. (नीचे भी पढ़ें)
जन प्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीण सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण कराने की बात कही है. मौके पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, सतदल महतो, अभय महंती, मनोरंजन महतो, जगन्नाथ महतो, मोहन सोरेन, छोटू महतो, गौतम दास, बुबाई दास, विशाल बारिक, बलराम महतो, निर्मल महतो, जयराम मुर्मू, समेत अन्य उपस्थित थे.











