रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पंप रोड, शत्रुघ्न नगर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज आयोजित वंदना सभा में जमशेदपुर के विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर सभा की शुरुआत कराई. (नीचे भी पढ़ें)
वंदना के पश्चात विभाग प्रमुख मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने भैया-बहनों से दैनंदिन क्रिया कलापों के बारे जानकारी ली. कक्षा एलकेजी की बहन तृषा महतो ने प्रेरक प्रसंग सुनाया. बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं हो रही हैं, जिसका उन्होंने सभी कक्षाओं में जाकर बारीकी से निरीक्षण किया. विद्यालय अवकाश के तुरत बाद उन्होंने आचार्यों के साथ बैठक की, जिसमें नवीन सत्र 2023 – 2024 में नामांकन की जानकारी लेते हुए उन्होंने बच्चों की वृद्धि के बारे कुछ जानकारी दी. अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक संपन्न हुई.











