चाकुलिया : चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया गांव के पास सड़क किनारे उगी जंगली झाड़ियों में बुधवार की दोपहर किसी सरारती तत्व ने आग लगा दी जिसके कारण सड़क किनारे झाड़ियों में भीषण आग लग गई है. झाड़ियों में आग लगने से कुछ देर तक सड़क पर धुंआ फैलने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और सड़क किनारे लगी आग के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करने के बाद झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया. सड़क किनारे लगी आग बुझने के बाद पुनः सड़क पर अवागमन समान्य हुआ.











