बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के इचड़ाशोल गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह का पल्सर बाइक जेएच 05एसी1326 घर के सामने से 20 फरवरी की शाम अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. धनंजय कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ बहरागोड़ा थाना में बाइक चोरी होने की सनहा दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर केवला गांव निवासी कृष्णा नायक उर्फ कृष्णा गोप को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर चोरी हुई पल्सर बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है. बहरागोड़ा पुलिस ने कृष्णा गोप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.











