जमशेदपुर : जमशेदपुर की पुलिस हाइटेक व्यवस्था के जरिये गश्ती कर रही है. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने इसको लेकर नयी व्यवस्था को लागू की गयी है. इसकी व्यवस्था कई थाना में शुरू कर दी गयी है. इके तहत कंपोजिट कंट्रोल रुम (सीसीआर) में क्यूआर कोड स्कैनिंग सिस्टम लागू की गयी है, जिसके तहत गश्ती करने वाले पुलिसवालों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. एटीएम से लेकर बैंक के बाहर यह क्यूआर कोड लगाया गया है. इसको स्कैन कर लेने से पुलिस के सीसीआर को मालूम चल जायेगा कि पुलिस की गश्ती वहां पहुंची थी. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे करीब 1500 से अधिक बीट प्वाइंट से क्यूआर कोड लगाया गया है. साकची में 27 और बिष्टुपुर में 30 क्यूआर कोड लगाया गया है. इसके अलावा भी कई प्वाइंट पर भी स्कैनिंग का सिस्टम लागू की गयी है. कई बार यह शिकायत मिली है कि पुलिस की टीम गश्ती के लिए नहीं पहुंचती है. इसकी मोनिटरिंग के लिए यह नयी सिस्टम को लागू कर दिया गया है.











