देवघर : बुधवार को देवघर सदर अस्पताल के डॉ दिवाकर पासवान द्वारा देवघर पुलिस द्वारा आयोजित फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर में देवघर पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारियों को फर्स्ट एड के बारे में बताया गया. इसके साथ ही डॉक्टरों के साथ इंटरएक्टिव सेशन रखा गया. इस दौरान इस बात की जानकारी दी गई कि किसी भी विषम परिस्थिति में प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए, एक्सीडेंट के समय किस तरह से प्राथमिक उपचार दिया जाए ताकि नेगलिजेंस के वजह से जो किसी की जान चली जाती है उसे बचाया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही साथ देवघर पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मियों को इस बात की भी जानकारी दी गई की क्राइम सीन में यदि कोई मृत शरीर पाया जाता है तो उसे किस प्रकार से उठाना है, किस प्रकार से मर्डर और सुसाइड के बीच में अंतर का पता लगाना इत्यादि शामिल है. प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन डाबर ग्राम पुलिस केंद्र में करवाया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक देवघर सुभाष चंद्र जाट भी मौजूद थे.













