गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बागबिन्दा जंगल में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से जंगल के सैकड़ों पेड़ पौधे जल गए. आग की सूचना के बाद वन विभाग के कर्मी जंगल पहुंचे. ग्रामीणों वन कर्मियों के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन खबर लिखे जाने तक आग बुझ नहीं पायी थी. इस अग्निकांड में वनकर्मी आग से चारों ओर घिर कर उस पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे. जानकारी के अनुसार बागबिन्दा जंगल में लगी इस भीषण आग में सैकड़ों पेड़ आग का शिकार होकर बुरी तरह झुलस गये है.(नीचे भी पढ़े)

बागबिन्दा गांव की तरफ से लगी आग विकराल रूप धारण करते हुए बड़ाखुर्शी गांव के किनारे तक पहुंच गयी. बागबिन्दा के वन क्षेत्रों में आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है और वह जलकर खाक हो गई. विदित हो कि गर्मियों के मौसम में पतझड़ के चलते आसानी से आग लग जाती है. जानकारों का कहना है कि जंगल में आग लगने से छोटे और कुछ बड़े पौधे जलकर नष्ट हो रहे है. जंगलों में गर्मी के दिनों में आग जल्दी पकड़ जाती है.











