नयी दिल्ली : सरायकेला के छऊ कलाकार ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया है. वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार दिया गया है. नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को यह अवार्ड दिया गया. 22 सितंबर 1958 को ब्रजेंद्र कुमार पटनायक का जन्म हुआ. अपने बच्पन के दिनों से ही उन्होंने छऊ की शिक्षा लेनी शुरु कर दी थी. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वे अपनी प्रस्तुति पेश कर चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)
भारत के साथ साथ डेनमार्क, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, रुस समेत 13 विदेशी धरती पर भी वे कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं. अवार्ड कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी मौजूद रहें. ब्रजेंद्र कुमार पटनायक ने सरायकेला शैली छऊ नृत्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अवार्ड मिलने से ब्रजेंद्र कुमार पटनायक ने अपनी खुशी जताई और कहा कि वे अपना जीवन छऊ नृत्य को समर्पित करते रहेंगे और बच्चों को छऊ नृत्य सीखाने का काम निरंतर जारी रहेगा. इस उपलब्धि पर पद्मश्री शशधर आचार्य, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक, आचार्य छऊ नृत्य विचीत्रा के रंजीत कुमार आचार्य, सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उन्हें बधाई दी हैं.











