जमशेदपुर : मार्च का महीना पर्व और त्योहारों का महीना होता है. इस महीने जमशेदपुर समेत देशभर के बैंकों में लगातार 12 दिन छुट्टी रहेगी. 12 दिनों की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टी और शनिवार की छुट्टी भी शामिल है. अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुटि्टयां घोषित की जाती है. यह छुट्टियां आरबीआई द्वारा जारी की जाती है. इस दौरान झारखंड में साप्ताहिक छुट्टी और शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कुल नौ दिनों की छुट्टी रहेगी. बैंकों के अवकाश होने से ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टी लिस्ट जारी की जाती है. (नीचे भी पढ़ें और देखें छुटि्टयों की सूची)
छुट्टियों की सूची-
तिथि — दिन — कारण — कहां रहे अवकाश
3 मार्च — शुक्रवार — चापचर कूट का पर्व — आइजोल में.
5 मार्च — रविवार — देशभर में — साप्ताहिक छुट्टी.
7 मार्च — मंगलवार — होली, होलिका दहन, धुलेंडी, डोल जात्रा, याओसांग — बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, रांची और पणजी में बैंक बंद रहेगा.
8 मार्च — बुधवार — धुलेटी, डोल जात्रा, होली — अगरतल्ला, अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, पटना, रायपुर, अइजोल, भोपाल, लखनऊ, दिल्ली, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलोंग, श्रीनगर और शिमला में रहेगा अवकाश.
9 मार्च — गुरुवार — होली — पटना में बैंक बंद रहेगा.
11 मार्च — शनिवार — दूसरा शनिवार — सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में.
12 मार्च — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में.
19 मार्च — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में.
22 मार्च — बुधवार — गुडी पाडवा, उगाडी, बिहार दिवस, प्रथम नवरात्र, तेलुगु नववर्ष — बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, जम्मू और मुंबई में बैंक रहेगा बंद.
25 मार्च — शनिवार — चौथा शनिवार — सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में.
26 मार्च — रविवार — साप्ताहिक छुट्टी — सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में.
30 मार्च — गुरुवार — रामनवमी — लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई, पटना, अहमदाबाद, बेलापुर, पटना, नागपुर और रांची में बैंक बंद रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रहेगा जारी-
इस दौरान भले ही बैंक बंद रहेगा और बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. परंतु बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जारी रहेगा. देशभर में एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन, पासबुक प्रिंटिग मशीन चालू रहेगा. केवल यही नहीं इस दौरान मोबाइल और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहेगी. इस दौरान पहला अवकाश 3 मार्च से और अंतिम अवकाश 30 मार्च को रहेगा.



