चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के टोन्टो थानान्तर्गत पटातारोब गांव के रुंकुबुरू जंगल में आइईडी विस्फोट हुआ है जिसमें गांव की महिला जेमा बहान्दा गंभीर रूप से घायल हो गई है. जेमा लकड़ी चुनने जंगल गई थी. ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए जेमा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
महिला की हालात अभी स्थिर बनी हुई है. नक्सलियों के द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आइईडी का प्रयोग किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने इसे कायराना हरकत बताते हुए कहा है कि आगे भी ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा.




