रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर/बंदगांव: शुक्रवार को कराईकेला पंचायत सचिवालय सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर हर शुक्रवार के दिन घाटी नीचे छह पंचायतों के कैम्प लगता है. इस शिविर में आधार प्रमाणीकरण शिविर पेंशन योजना कैम्प लगाकर 10 पेंशन धारियों का स्वीकृत किया गया. (नीचे भी पढेे)
मौके पर बीडीओ गिरजानंद किस्कू, अंचल अधिकारी अरुण सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी नसीम अहमद, प्रखण्ड सहायक प्रधान वीर भगत हांसदा, पेंशन कोडिनेटर अभिषेक झा, आवास कोडिनेटर अमित कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको, लांडूपादा मुखिया कुश पूर्ति, कराईकेला मुखिया गीता बानरा, पंचायत समिति तीरथ जामुदा, मंगल सिंह बोदरा, पंचायत सचिव हरिसन नायक, पंचायत सचिव लालसिंह भूमिज, हुडंगदा मुखिया प्रतिनिधि राजेश गागराई इत्यादि मौजूद थे.




