बहरागोड़ा: बहरागोड़ा ब्लॉक रोड स्थित सांसद विद्युत वरण महतो के सांसद कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित हुआ.जनता दरबार में सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित हुए और जनता की समस्याओं से रूबरू होकर निदान करने का भरोसा दिया. जनता दरबार में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जनता दरबार में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सांसद कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उनका समाधान करना ही लक्ष्य है. जनता दरबार में ग्रामीणों ने सांसद को प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया.सांसद ने कहा कि वे हमेशा की तरह क्षेत्र के लोगों की सेवा एक बेटा और भाई बनकर करेंगे.(नीचे भी पढ़े)

ग्रामीणों की समस्याओं को निदान करने का भरपूर प्रयास करेंगे. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव,चंडी चरण साव, सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, विभाष दास, रोहित कोइला, संजय प्रहराज, चंदन सीट, चैतन सिंह मुंडा ,मुखिया लखी राम मुर्मू, ज्योसनामयी बेरा, कृष्णा पाल, चीकू गोस्वामी, बबलू साव, रोहित कुइला, तपन पैरा, रघुनाथ दास, बबलू साव, चुनु माहली, श्याम दे समेत अन्य
उपस्थित थे.




