गिरिडीह : कांग्रेस छात्र संगठन के प्रदेश संयोजक आयुष सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष अभय कुमार ने गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्हें गिरिडीह महाविद्यालय में प्राध्यापकों की कमी के के कारण वहां पढ़ाई कर रहे स्नातक के विद्यार्थियों की परेशानी से अवगत कराया गया है.
बताते चलें कि गिरिडीह महाविधालय में विभिन्न विषयों में प्राध्यापकों की कमी के कारण वहां से स्नातक कर रहे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कॉलेज में प्रोफेसरों की भारी कमी को देखते हुए एनएसयूआइ ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए उनसे समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
आयुष सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह महाविधालय में आर्ट्स, साइंस,कॉमर्स मै प्रोफेसरों की भारी कमी है और कॉमर्स विभाग में यूजी – पीजी मिला कर करीब 1500 छात्रों के लिए एक प्रोफेसर हैं. अभय कुमार ने कहा कि बहुत सारे ऐसे विभाग हैं जिनमें मात्र एक प्रोफेसर पदस्थापित हैं. यूजी-पीजी मिला कर 2500 से अधिक छात्र छात्राएं हैं लेकिन इस विभाग में भी एक ही प्रोफेसर पदस्थापित हैं. बाकी के विभागों का भी कमोबेस यही हाल है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसके लिए तुरत कदम उठाना चाहिए. मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुजीत मंडल उपस्थित थे.












