जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार साकची थाना का देर रात औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दरान वे थाना के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की. इसके अलावा उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसएसपी प्रभात कुमार रात करीब 12 बजे के बाद अचानक से साकची थाना में प्रवेश कर गये. उनके आने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. थाना में उस वक्त कम ही पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थे. आनन फानन में उनके सामने साकची के थानेदार हाजिर हुए. (नीचे भी पढ़ें)

वहां की स्थिति को खुद एसएसपी ने देखा, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगायी. वहां की गंदगी को देखा. रिकॉर्ड को चेक किया. रिकॉर्ड को अपडेट नहीं पाया तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों की क्लास लगायी. इस दौरान जांच को तत्काल पूरा करने का आदेश भी उन्होंने दिया. एसएसपी प्रभात कुमार की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.












