जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) यूटिलिटी (इंसीनेटर प्लांट के नजदीक) में निकली आग की चिंगारी से दो ठेका कर्मचारी घायल हो गये. इसमें से एक कर्मचारी प्रदीप मंडल 51 फीसदी जल चुका है जबकि एक अन्य कर्मचारी राकेश घोष भी घायल हो गया है. इन दोनों को तत्काल टीएमएच के इमरजेंसी ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना टाटा स्टील के सीआरएम यूटिलिटी इंसीनेटर प्लांट के पास घटी है. वहां ठेका कंपनी गैस एबसोरबेशन व प्रोसेसिंग सर्विस के लोग कर्मचारी काम कर रहे थे. दोपहर करीब 1.50 बजे वहां पर बर्नर के पास प्रदीप मंडल और राकेश घोष काम कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
ऑपरेशन के काम में वे लोग लगे हुए थे. इसी बीच अचानक से निकली चिंगारी में प्रदीप मंडल बुरी तरह झुलस गये जबकि उनके साथ काम कर रहे राकेश घोष भी जल गये. बताया जाता है कि प्रदीप मंडल जल रहे थे, जिनको बचाने के दरौान राकेश घोष भी घायल हो गये. घटना की तत्काल सूचना कंट्रोल रुम को दी गयी, जिसके बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को टीएमएच ले जाया गया. पहले प्लांट में डॉ संदीप कुमार ने उनको देखा, जिसके बाद उनको टीएमएच ले जाया गया. बताया जाता है कि प्रदीप मंडल के सिर, चेहरा, दाया कलाई, दाहा हाथ, बाया कलाई, बाया हाथ और निचले हिस्से दाया और बाया ओर करीब 51 फीसदी जल चुका है. श्री घोष को कम असर हुआ है. इस घटना की जांच कंपनी की ओर से की जा रही है.




