रांची : झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू ने दस्कत दे है. वहीं होली का त्योहार नजदीक है. जिसमें मुर्गा, मुर्गी और बत्तख की खपत बढ़ जाती है. इसे लेकर केंद्रीय ने एडवाइजरी जारी की है. जिसके मुताबिक मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से बर्ड फ्लू को नियंत्रण करने लिए खास जिम्मेदारी दी गयी है. इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो टीम तैयार की है. वहीं केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को ह्मएवियन इन्फुएंजाह्ण को नियंत्रण करने और रोकथाम अभियान को तेज करने का निर्देश दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्र सरकार ने संक्रमण रोकने के राज्य सरकार के सयोग से दो अगल-अगल केंद्रीय दल की टीम तैयार की है वहीं बोकारो के फार्म से भेजे गए सैंपल को भोपाल के आइसीएलआर लैब में टेस्ट किया गया तो वहां बर्ड फ्लू की पुष्टी की गयी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला उठाया. वहीं केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को यह भी कहा है कि बर्ड फ्लू का खतरा अन्य जिलों में भी फैल सकता है इसलिए अभी मुर्गा, मुर्गी और बत्तख की बिकी से बचना चाहिए और लोगों को भी इसे नान वेज खाने से परहेज है. (नीचे भी पढ़ें)
मांसाहारी दुकानों में दिखने लगा असर-
बर्ड फ्लू के दस्तक देते ही मांसाहारी दुकानों में मुर्गा, मुर्गी और बत्तख की बिकी काफी कम हो गयी है. इस दौरान लोगों का रुझान ज्यादातर मछली और मटन की बढ़ने लगा है. वहीं केंद्र ने झारखंड सरकार के पड़ोसी राज्य को सर्तक रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार पीपीई किट समेत आवश्यक स्टॉक तैयार रखे.




