बोकारो:बोकारो के सेक्टर 5 बोकारो क्लब में उन्नति फाउंडेशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ,रोहित सिंह , कमलेश सिंह उपस्थित थे. इस दौरान छोटे छोटे झारखंड संस्कृति डांस देखने को मिला.उन्नति फाउंडेशन और बीजेपी नेत्री अर्चना सिंह सभी को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि होली मिलन समारोह में गिला शिकवा भूल कर एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर भाई चारे के संदेश को बढ़ाना है. कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी नेत्री अर्चना सिंह ने की. अर्चना सिंह ने कहा होली पर्व शांति का परिचायक है. सभी को एक दूसरे की मदद करना चाहिए. होली पर्व भाईचारा कायम रखने का पर्व है.



