सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल ने गुरुवार को बैठक कर जिला समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं उनकी कार्य प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, सभी एमओआइसी सभी सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
उपायुक्त ने बारी-बारी से स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए दोनों विभागों के पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए महिलाओ व बच्चों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये. इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत संचालित धीमी प्रगति वाले संबंधित प्रखंडों के सीडीपीओ को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कर अधिक से अधिक गर्भवती माताओं को योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये. (नीचे भी पढ़ें)
डोर टु डोर सर्वे कर 18 से 19 वर्ष की छूटी किशोरियों को ज्योतिबा फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन प्राप्त करने, कम वजन के जन्मे बच्चों को एमटीसी में भर्ती कराकर उन्हें पोषण युक्त आहार एवं स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये. इसको लेकर सीडीपीओ को भी निर्देश दिये गये. डीसी ने कहा कि अस्पताल का नियमित निरीक्षण कर लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने का निर्देश देते हुए अस्पताल में बने एमटीसी बेड का जायजा लेने एवं शत-प्रतिशत बच्चों को उसमे भर्ती कराने को कहा. ऐसे बच्चे, जिनका वजन काफी काम है, उनमें सुधार लाकर उन्हें ठीक करके वापस भेजना सुनिश्चित करने को कहा. जिले में होनेवाले बच्चों अथवा बुजुर्गों की मृत्यु दर की भी जानकारी लेते हुए इसमें सुधार लाने को कहा. समीक्षा बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, सिविल सर्जन विजय कुमार, सभी बीइओ, एमओआइसी, सीडीपीओ, एलएस आदि मौजूद थे.



