रांची : रांची समेत पूरे झारखंड के लोगों को हवाई यात्रा की एक और सौगात मिल रही है. जल्द ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गोवा, देवघर और लखनऊ के लिए फ्लाइट सेवा शुरु हो रही है. विमान कंपनी इंडिगो ने इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है. उड़ान योजना के तहत राज्य के अंदर पहली बार विमान सेवा शुरु होने जा रही है. जिससे बाबा नगरी और रांची की दूरी एक घंटे में ही तय की जा सकेंगी. इससे देवघर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार नवाबों के शहर लखनऊ के लिए विमान सेवा चालू हो जाएगी. रांची से गोवा के लिए विमान सेवा 26 मार्च से वहीं रांची से देवघर के लिए 27 मार्च और लखनऊ के लिए 28 मार्च से विमान सेवा शुरु की जाएगी. गोवा के लिए प्रतिदिन शाम 6:45 बजे विमान रवाना होगी और 9:10 में गोवा पहुंचेगी. लखनऊ के लिए विमान दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी और 3:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. वहीं देवघर के लिए फ्लाइट 3:25 बजे रवाना होगी और 4:25 में देवघर पहुंच जाएगी. एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि गोवा व देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरु होनी है. उनका प्रयास होगा कि अधिक से अधिक विमान दूसरे राज्यों के लिए मिलें.





