अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो जिले के बेरमो की सड़क पर शनिवार को एक महिला तीन लड़कों का भूत उतारती नजर आई. विज्ञान की इस युग में आज भी अंधविश्वास ने लोगों के दिल में अपना घर बना रखा है. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बेरमो की सड़क पर देखने को मिला. इस दौरान महिला ने तीनों लड़कों को सड़क पर बिठा दिया और लाठी का भय दिखाते हुए भूत भगाने की बात कहती रही. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही महिला ने लड़कों के सिर के बाल भी खींचे और उनकी पिटाई भी की. बच्चों के शरीर में आत्मा घुस जाने की बात कहते हुए वो उटपटाग हरकत करती नजर आई. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सड़क पर भीड़ जुट गई पर किसी ने भी बच्चों के साथ हो रही पिटाई की न तो विरोध किया और न ही महिला को रोकने की कोशिश ही की. इसके उलट वे सभी तमाशबीन बने रहें.











