गोड्डा : झारखंड के गोड्डा में सोशल मीडिया पर बात चीत करना जानलेवा शाबित हुआ. गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र में एक स्कूली नाबालिग छात्र ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी. यह हत्या सोशल मीडिया यानी इंस्ट्राग्राम पर किसी अन्य लड़के से बातचीत पर गल्फ्रेंड की हत्या कर दी गयी. जहां पुलिस ने शनिवार को इस पूरे मामला का खुलासा करते हुए बताया कि घटना आठ मार्च की रात की है. (नीचे भी पढ़ें)
जहां 11 बजे परिजनों ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की गुमशुदगी की सूचना लेकर थाने पहुंचे थे. उसके एक दिन बाद ही गोड्डा के पहाड़ी पर शव बरामद नाबालिग का शव बरामद किया गया. शव जब नाबालिग के परिजनों को दिखाया गया तो उसकी पहचान हो गयी. जिसके बाद नाबालिग की हत्या का केस दर्ज किया गया. केस दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की. (नीचे भी पढ़ें)
गठित की गयी एसआईटी टीम-
इस मामले का उदभेदन करने के लिए पुलिस ने एसआईटी टीम गठित की. जिसके बाद लड़की का मोबाइल नंबर जांच किया गया. जिसके बाद एक पर एक पोल खुलते गए. वहीं जांच में पता चला कि नाबालिग प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को लोहे की पाइप से मारकर उसकी हत्या कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
नाबालिग प्रेमी ने बताया कि छात्र-छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते थे. उसने बताया कि लड़की इंस्टाग्राम पर किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती थी. जिसका वह अक्सर नाराज रहता था. इसी खुन्नस को निकालने के लिए उसने प्रेमिका की हत्या कर दी. वहीं नाबालिक प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर ली है. जिसके बाद उसे बाल गृह में भेजा जा रहा है.




