• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 18, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Kashmir diaries – कश्मीर के दौरे से लौटी शार्प भारत की पत्रकार अन्नी अमृता, देखा कश्मीरियों का दर्द, देखिये कैसे मां और चाचा को आतंकियों ने आठ साल के बच्चे के सामने मार दिया था, बड़े होने के बाद उसने बतायी आपबीती

March 11, 2023
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

कश्मीर / श्रीनगर से अन्नी अमृता : जन्नत कहा जानेवाला और आतंकवाद का दर्द झेलनेवाला कश्मीर आज शांत दिखता है. मगर आतंकवाद का काला साया अब भी गाहे बगाहे अपना रंग दिखाता है जब हम खबरें पढ़ते हैं कि कैसे बिहार के मजदूरों की हत्या हुई या फिर आज भी कश्मीरी पंडितों और हिंदू या मुस्लिम पुलिस अफसरों या सेना से जुड़े लोगों की हत्या से जुड़ी खबरें सुर्खियां बनती हैं. हालांकि अब आतंकवाद का साया हावी नहीं दिखता और धारा 370 हटने के बाद सरकार का नियंत्रण ज्यादा नजर आता है. मगर आतंकवाद की कुछ काली यादें आज भी लोगों के जेहन में हैं जो भुलाए नहीं भूलती. ऐसे ही यादों को लिए हुए एक शख्स हैं श्रीनगर के साजिद युसुफ शाह. (नीचे भी पढ़ें)

वे पेशे से वकील, पत्रकार, टीवी पैनलिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और बहुत कुछ हैं. लेकिन सबसे ज्यादा वे जाने जाते हैं आतंकवाद के खिलाफ उनके अभियान को लेकर वे न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ मुखर हैं बल्कि वे एक आम कश्मीरी को आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का आह्वान करते रहते हैं. उन्होंने कम ही सही पर अपना एक कारवां बना लिया है. सोशल मीडिया में उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. नई पीढ़ी के वे हीरो हैं. उनका व्यक्तित्व सकारात्मकता से भरा है. जब आतंकवाद को लेकर उनके जीवन के अनुभव सुनेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आप उन्हें सैल्यूट करने पर मजबूर हो जाएंगे.

आतंकियों ने मेरी मां और बचपन छीन लिया : साजिद युसुफ शाह

श्रीनगर के अपने कार्यालय में शार्प भारत संवाददाता अन्नी अमृता से बातचीत करते हुए साजिद युसुफ शाह ने बताया कि 2002 में वे जब आठ वर्ष की उम्र के थे तब छुट्टियों में माता-पिता के साथ कुपवाड़ा के लोलाब वैली स्थित अपने पैतृक गांव सोगम गए थे. सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था. युसुफ का बाल मन अपने परिवार से मिलकर बहुत खुश था. पहली बार चचेरे भाई बहन एक साथ एकत्रित थे. वह अपनी मां के साथ एक चाचा के घर पर था. घटना के दिन वह अपने दूसरे चाचा के घर पर गया. वह काफी खुश था. चाचा के घर पर निकलते समय मां ने उसे खाने के लिए सेब दिए. वह एक मां का प्यार था मगर वह प्यार का अंतिम क्षण था ये किसने जाना था ? आठ वर्षीय युसुफ इस बात से अनजान था कि इलाके में आतंकी आते रहते हैं जहां गांववाले डरकर उन्हें भोजन वगैरह देते हैं.युसुफ सेब लेकर अपने दूसरे चाचा के घर पर अपने चचेरे भाईयों के साथ कैरम खेल रहा होता है कि इतने में गोलियों की आवाज आती है और सब भागते हैं. जब वे लोग उस चाचा के घर पर पहुंचते हैं जहां युसुफ और उसकी मां रुके थे तब वहां सब दंग रह जाते हैं क्योंकि युसुफ की मां और चाचा गोलियों से छलनी होकर गिरे पड़े मिलते हैं. फिर भी 8 वर्षीय बालक युसुफ ये नहीं समझ पाता कि मां और चाचा सदा के लिए चले गए. (नीचे भी पढ़ें)

उसे बताया जाता है कि अस्पताल जाकर सब ठीक हो जाएगा. युसुफ अगले दिन तक मां और चाचा के ठीक होने का इंतजार करता है लेकिन उस नन्हीं जान को अपनी मां की कब्र में मिट्टी डालनी पड़ती है. इस दुनिया से जाते जाते मां जो स्नेह से युसुफ को खाने को सेब देती है वह अंतिन पल युसुफ भूल नहीं पाता. नन्हा युसुफ गांव से वापस पिता के साथ शहर आता है और अपने भाई बहनों के साथ स्कूल जाता है लेकिन वहां वह दिन रात अपनी मां को याद कर रोता रहता है. मजदूर पिता अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर पाते और इस वजह से दोबारा शादी कर लेते हैं , लेकिन युसुफ की जिंदगी में दुख कहां कम होनेवाला था. सौतेली मां युसुफ पर बेइंतहा जुल्म करती है. खाने की रोटी पर थूककर रोटी देती है. युसुफ को मारती पीटती है, आयरन से दागती है. युसुफ सब सहता रहता है, लेकिन एक दिन तंग आकर पिता से सब कुछ बता देता है. पिता उसे जवाहर नवोदय विद्यालय में डालते हैं. मगर बुरे हालात और मां की कमी महसूस करता युसुफ ठीक से नहीं पढ़ पाता और ड्रग्स की गिरफ्त में आ जाता है. परीक्षा में उसे जीरो नंबर आते. (नीचे भी पढ़ें)

नौवीं कक्षा में पढने के दौरान उसे कुछ महीनों के लिए स्कूल से निलंबित कर दिया जाता है. उस दौरान नाराज पिता उससे बात नहीं करते जो युसुफ को कचोटता है और सुधरने के लिए पिता से मौका मांगता है. पिता काफी कोशिशें और मिन्नतें कर युसुफ का वापस स्कूल में दाखिला करवा देते हैं. कभी जीरो लाने वाला युसुफ दसवीं और 11वीं साठ प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाता है. साथ ही पिता की नसीहत को ध्यान में रखते हुए ड्रग्स से खुद को बिल्कुल दूर कर लेता है. दोबारा स्कूल लौटने पर भी युसुफ का संघर्ष कम नहीं होता. कोई उससे बात नहीं करता था और टीचर भी उसमें दिलचस्पी नहीं लेते थे. लेकिन युसुफ सब सहता रहा और मेहनत करता रहा. जब बारहवीं के नतीजे आए तब युसुफ सीबीएसई में तीसरे टॉपर रहता है. इसके बाद युसुफ को लेकर पिता को भरोसा हो गया कि वह कुछ करेगा. युसुफ को याद था कि मां उसे बड़े होकर एक वकील के रुप में देखती थी. युसुफ ने कश्मीर यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज के लिए प्रवेश परीक्षा पास की और वहां से बी एएलएलबी किया. (नीचे भी पढ़ें)

बाद में उनका रुझान कुछ मीडिया की तरफ हुआ. वे चाहते थे कि मीडिया में दिखाई जा रही कश्मीर की आतंकवाद की छवि से अलग सकारात्मक चीजों को दर्शाते वेबसाइट को बनाया जाए. उनके पास मात्र 17 हजार रुपये थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अपील का असर ये रहा कि कई मदद को हाथ उठ गए और ‘द रियल कश्मीर न्यूज’ वेबसाइट की शुरुआत हो गई. इसके माध्यम से युसुफ कश्मीर के सकारात्मक अनछुए पहलुओं को दर्शाते हैं. युसुफ अपने एक साथी के साथ मिलकर श्रीनगर के लाल चौक पर उस वक्त सबसे पहले भारत का झंडा फहरा चुके हैं जब कश्मीर में ऐसा करना मामूली बात नहीं थी. उनके नेतृत्व में आज युवाओं और आम कश्मीरियों की एक बड़ी संख्या आतंकवाद के खिलाफ मुखर है. हालांकि साजिद ने शार्प भारत को बताया कि अब भी काफी संख्या में लोग डर की वजह से खुलकर आतंकवाद के खिलाफ बोलने से कतराते हैं. लेकिन वे इसी डर के खिलाफ कार्य कर रहे हैं. जिस आतंकवाद का दंश उन्होंने झेला है वे उससे नफरत करते हैं. वे खुद को भारत का एक सिपाही मानते हैं और चाहते हैं कि कश्मीर का एक एक व्यक्ति सारे डर छोड़कर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो जाए. युसूफ एकता और सौहार्द के असली प्रतीक हैं. (नीचे भी पढ़ें)

वे होली, दीपावली, ईद और सभी पर्व बराबर मनाते हैं और चाहते हैं कि लोग जाति और धर्म को लेकर लड़ाई झगड़े न करें. ऐसे न जाने कितने युसुफ कश्मीर में हैं जो आतंकवाद का दंश झेल चुके हैं और कम ही सही पर बीच-बीच में कुछ वारदात ये दर्शाते हैं कि छिटपुट दहशतगर्दी उफान मारने को तैयार या आतुर हैं. यह अलग बात है कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म भी महज पंडितों की बात करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है. आतंकवाद के पीड़ित सभी समुदाय के लोग हैं भले ही उनकी कहानियां सामने न आ पाएं. शार्प भारत ने कोशिश की है कि कुछ अनकही कहानी आप कश्मीर की पढे़ं. उम्मीद है यह पढ़कर आप सोचने पर मजबूर होंगे कि आतंकवाद की समस्या को सीमित रुप में न देखकर वृहद रुप में देखने की जरूरत है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur fire – जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरी सीएनजी ऑटो में लगी आग, बच्चे सुरक्षित, ऑटो जलकर राख, देखिए – video
खबर

Jamshedpur fire – जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरी सीएनजी ऑटो में लगी आग, बच्चे सुरक्षित, ऑटो जलकर राख, देखिए – video

November 18, 2026
Jamshedpur gopashtami mahotsav – श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ टाटानगर गौशाला का भव्य गोपाष्टमी महोत्सव, 1500 से अधिक गौवंश की सेवा एवं 50 से अधिक प्रमुख दानदाताओं का हुआ सम्मान

Jamshedpur mgm hostel issue – एमजीएम अस्पताल के नए हॉस्टल में लंबे समय से लिफ्ट खराब, डॉ व छात्र- छात्राओं को हो रही परेशानी
खबर

Jamshedpur mgm hostel issue – एमजीएम अस्पताल के नए हॉस्टल में लंबे समय से लिफ्ट खराब, डॉ व छात्र- छात्राओं को हो रही परेशानी

November 18, 2026
Next Post

Jamshedpur murder case - उलीडीह में पति की हत्या मामले में अब तक पुलिस नहीं सुलझा सकी गुत्थी, बेटे से भी पुलिस ने की बातचीत, नहीं मिला हत्या का कोई सुराग

Saraikela statue politics - आदिवासी-मूलवासी एकबार फिर से अपने-सामने, सीनी में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा को लेकर कुड़मी समुदाय और भूमिज समुदाय में झड़प, दो घंटे तक चुआड़ विद्रोह के नायक गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर चला ड्रामा

Saraikela nilanchal company - नीलांचल आयरन में हुई मजदूर की मौत के मामले में कंपनी प्रबंधन परिजनों को देगा मुआवजा, पत्नी को भी मिलेगी नौकरी, मुआवजा पर बनी सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Wednesday 18th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 18 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 18th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 18 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

मेष राशिअगर आप बहुत अधिक टेंशन अनुभव कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरे...

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पारडीह चौक पर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति खंडित हो गई है. इस घटना के बाद...

Jharkhand ex mla attacked : झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर महिलाओ ने किया हमला, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

Jharkhand ex mla attacked : झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर महिलाओ ने किया हमला, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य के आंदोलन करने वाले पूर्व विधायक का सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर में...

Tata steel samvaad : संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Tata steel samvaad : संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संवाद 2026 के तीसरे दिन विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं के केंद्र में सामुदायिक ज्ञान,...

Jamshedpur theft case bursted : जादूगोड़ा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, सामान बरामद

Jamshedpur theft case bursted : जादूगोड़ा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, सामान बरामद

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी रेलवे स्टेशन निवासी अशोक शर्मा के घर हुई लाखों...

IITF-2026 : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

रांची : भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आइआइटीएफ) 2026 में झारखंड पवेलियन राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय...

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा), झारखण्ड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडलने भेंटकर...

tata steel crm best production : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में हुआ बेस्ट प्रोडक्शन, काटा गया केक, वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की थपथपायी पीठ

tata steel crm best production : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में हुआ बेस्ट प्रोडक्शन, काटा गया केक, वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की थपथपायी पीठ

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में बेस्ट प्रोडक्शन केलिए,आयोजित केक कटिंग समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Jharkhand ex mla attacked : झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर महिलाओ ने किया हमला, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

Tata steel samvaad : संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Jamshedpur theft case bursted : जादूगोड़ा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, सामान बरामद

IITF-2026 : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News