जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमरनाथ सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है. पुलिस यह नहीं समझ पा रही है कि यह हत्या है या फिर अस्वाभाविक मौत का मामला है. अमरनाथ सिंह की हत्या कैसे हुई इस पर पुलिस की जांच अभी भी जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
अमरनाथ सिंह के पुत्र अमृत सिंह जयपुर से जमशेदपुर पहुंचे है. इसके बाद पुलिस ने शनिवार को अमृत सिंह से पूछताछ की है. अमृत सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर पर कम बात करते थे. इसलिए उनसे कोई ऐसी ठोस जानकारी नहीं मिली है. जिससे, इस मामले में पुलिस कोई नतीजे तक पहुंच सके. पुलिस ने अमरनाथ सिंह के बेटे से अपनी मां मीरा सिंह को साथ ले जाने को कहा. लेकिन, बेटे ने मां को साथ ले जाने से इंकार कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
उसने साफ कहा कि वह मां को अपने साथ नहीं रखेगा. अमरनाथ की पत्नी मीरा सिंह को पुलिस ने अभी भी थाने में रखा है. उससे पूछताछ की जा रही है. वह लगातार बयान बदलती है. वह कभी कहती है कि अमरनाथ घर पर सो रहे हैं. कभी कहती है कहीं गए हैं. मीरा सिंह ने थाने की दीवार पर भी जय श्री राम और आज की तारीख लिखी है. (नीचे भी पढ़ें)
घर पर भी मीरा ने दीवार पर इसी तरह काफी कुछ लिखा था. गौरतलब है कि ओल्ड सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ सिंह के घर से जब तेज बदबू आई तो लोगों ने इसकी सूचना जयपुर में रहने वाले उनके बेटों को फोन पर दी. बेटे ने पुलिस को बताया इसके बाद पुलिस गुरुवार की रात अमर नाथ सिंह के घर पहुंची थी और कई घंटे की मशक्कत के बाद अमरनाथ की पत्नी को हिरासत में लिया था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. उलीडीह थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि अमरनाथ सिंह की हत्या हुई है या फिर यह अस्वाभाविक मौत का मामला है. पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है.



