कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिला के रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड में शुक्रवार दोपहर हुए दुर्घटना में मारे गए स्थाई कामगार 32 वर्षीय डुमरा निवासी राजू मंडल के परिजनों को कंपनी प्रबंधन तत्काल 15 लाख रुपए मुआवजा देगी तथा मृतक की पत्नी को कंपनी में स्थाई नौकरी दी जाएगी. इसके साथ-साथ मृतक के बच्चों के एजुकेशन के लिए भी कंपनी प्रबंधन हर संभव मदद मुहैया कराएगी. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को कंपनी प्रबंधन मजदूर यूनियन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के बाद मुआवजे पर सहमति बनी. राजू मंडल को ट्रक खाली करने के उपरांत दूसरे ट्रक द्वारा बैक करते समय पीछे से ठोकर मार दी गई थी. जिससे उसके सर पर गंभीर चोटे आई थी और ब्लडिंग होना चालू हो गया था. जिसके बाद राजू वहीं पर गिर गया था. (नीचे भी पढ़ें)
आनन- फानन में घायल राजू मंडल को टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों द्वारा जाचोंपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना पर कम्पनी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राम हांसदा ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रबंधक से परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की थी. (नीचे भी पढ़ें)
आज की वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से वरीय महाप्रबंधक जीडी बाजपेई, निर्देशक दीपचंद लामा, सीनियर ऑफिसर सूरज सिंह,मजदूर यूनियन की ओर से अध्यक्ष राम हांसदा, उपाध्यक्ष राजा टुडू, जनप्रतिनिधियों की तरफ से जिप सदस्य पिंकी मंडल, डुमरा ग्राम प्रधान दिलीप मंडल,पंचायत समिति सदस्य संजय हांसदा, वार्ड सदस्य मानिक मंडल, मृतक के भाई लक्खीकांत मंडल के अलावा यूनियन सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे.



