सरायकेला / चांडिल : सरायकेला-खरसावां के नियोजनालय सह मॉडल सेंटर में 20 मार्च को प्रीएम अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजिन किया गया है. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को https://www.apprenticeshipindia.gov.in में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. मेला का आयोजन सरायकेला-खरसावां के नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में 20 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जिसमें दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
चांडिल में भर्ती कैंप-
सरकारी नौकरी में युवाओं के लिए अच्छी खबर. चांडिल के नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कराया जाएगा. इसमें अभ्यर्थियों के लिए 21 मार्च को रोजगार कैंप लगाया गया है. यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक आयोजित की जाएगी. यह कैंप रांची के फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस द्वारा लगाया जाएगा. जिसमें रिलेशनशिप ऑफिसर और सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए भर्ती निकाली गयी है. इसमें 60 पदों खाली है. जिसमें 12वीं पास अभ्यर्थी इस कैंप में हिस्सा ले सकते है. इसके लिए छात्र-छात्राएं दोनों ही आवेदन कर सकते है. जिसकी उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गयी है. चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार से अधिक के साथ पेट्रोल भत्ता भी दिया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थियों इससे पूर्व झारखंड के किसी भी भर्ती कैंप में अपना नाम दर्ज करवाये होंगे तो वे इस कैंप का हिस्सा का हिस्सा बन सकते है. अन्यथा उन्हें पहले इस भर्ती कैंप में दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा.



