जमशेदपुर : गत दिनों ‘खेलो इंडिया खेलो दस का दम’ महिला योगा लीग प्रतियोगिता में झारखंड की महिला योग प्रतिभाएं उम्दा प्रदर्शन करते हुए विजेता रही थीं. अब योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के 10 खिलाड़ियों का चयन तृतीय नेशनल सीनियर योगा चैंपियनशिप के लिए किया गया है. उक्त प्रतियोगिता राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगी. चयनित खिलाड़ियों को धनबाद रेलवे स्टेशन से जोधपुर के लिए रवाना किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार, प्रह्लाद भगत, प्रशांत सिंह, अमित कुमार, सुनीता ओझा, मनोज कुमार सिंह एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं. टीम का कोच डॉ डीके घोषाल एवं मैनेजर सोनाली सरकार को बनाया गया है. सभी खिलाड़ी 19 से 21 मार्च तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में अपनी योग कला का प्रदर्शन करेंगी.(नीचे भी पढ़ें)
रवानगी के समय योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार पांडे भी उपस्थित थे. उक्त जानकारी सरकार योग अकेडमी के संस्थापक तथा संचालक योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार ने दी.











