जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान में शनिवार को अभिषेक कुमार नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. अभिषेक कुमार ने घर के बाथरूम में फांसी लगाई. अभिषेक कुमार जब बाथरूम से देर तक नहीं निकला तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया. आवाज भी लगाई. लेकिन, अभिषेक ने कोई जवाब नहीं दिया. (नीचे भी पढ़े)
इस पर घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा टूटते ही घर के लोग अवाक रह गए. बाथरूम में लगे लोहे की पाइप से गमछा के सहारे अभिषेक का शव लटक रहा था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताते हैं कि अभिषेक ट्रांसपोर्ट में काम करता था. उसकी बहन की शादी हो चुकी है. वह घर का इकलौता बेटा था.पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.



