• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
40 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

unique story of bat- कश्मीर की वादियों में बनता है क्रिकेट का यह बल्ला, जानें कैसे इन बल्ला को किया जाता है तैयार, इन बल्लों के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

कश्मीर से अन्नी अमृता / पहलगाम / कश्मीर : आम तौर पर लोग कश्मीर को आतंकवाद से जानते हैं या फिर पर्यटन के क्षेत्र में एक जन्नत के तौर पर….लोग कश्मीर के गुलमर्ग के बर्फ को जानते हैं, वहां की हरी भरी वादियों की बातें करते हैं लेकिन एक चीज है जिसके बारे में बात कम होती है या कहें कि उसकी वैसी ब्रैडिंग नहीं हो पायी है कि आम आदमी उसके बारे में जान सके. आप हैरान होंगे कि जिस क्रिकेट के बल्ले से आप या फिर स्टार क्रिकेटर क्रिकेट के जलवे दिखाते हैं वे दरअसल कश्मीर में बनते हैं. सचिन तेंदुलकर यहीं से बने बैट का इस्तेमाल करते हैं. आखिर बैट बनता किससे है और ये कश्मीर में ही क्यों बनता है ? ये जानने के लिए थोड़ा पीछे चलना होगा और फिर भूतकाल से वर्तमान में आकर कई बातें पता चलेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

विलो पेड़ से बनता है बल्ला, कश्मीर में है कश्मीरी विलो ट्री, इंग्लैंड में है इंग्लिश विलो ट्री-
19 वीं सदी में अंग्रेज इंग्लैड से बहुत सारे इंग्लिश विलो पेड़ लेते आए. हजारों की संख्या में उनलोगों ने विलो पेड़ लगाए. धीरे-धीरे कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्र में गांव वाले भी विलो पेड़ लगाने लगे. इस प्रकार कश्मीरी विलो ट्री अस्तित्व में आए. यही वजह है कि भारत में कश्मीर ही ऐसा राज्य है जहां कश्मीरी विलो ट्री पाए जाते हैं. जैसे इंग्लैंड के इंग्लिश विलो ट्री से क्रिकेट के उम्दा बल्ला बनते हैं वैसे ही कश्मीरी विलो ट्री से कश्मीर में क्रिकेट के शानदार बल्ला बनते हैं जो इंग्लैड में बनने वाले बल्ले से कम नहीं होते. भारत में क्रिकेट बल्ला का व्यवसाय कश्मीर पर निर्भर है. कश्मीर से पूरे देश को बल्ला की सप्लाई होती है. कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से पहलगाम जाने के रास्ते सैकड़ों इकाईंया नजर आएंगी जहां क्रिकेट के बने हुए बल्ला रखे दिखाई पड़ेंगे. लगभग 400 इकाईयों में कुल मिलाकर साल भर में 30 लाख बल्ला बनाए जाते हैं. लगभग 300 करोड़ की यह इंडस्ट्री है जिससे एक लाख लोग रोजगार पाते हैं. 102 वर्षों से यह इंडस्ट्री चल रही है और यहां बनने वाले बल्ले को आईसीसी ने मान्यता प्रदान की है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)

ADVERTISEMENT

बेताब वैली में टूरिस्टों को नजर आते हैं विलो ट्री – कश्मीर आनेवाले टूरिस्ट जब श्रीनगर से पहलगम आते हैं तो वहां बेताब वैली जरूर जाते हैं. सनी देओल की फिल्म ‘बेताब’ की शूटिंग होने के बाद यह वैली बेताब वैली के नाम से मशहूर हो गई. यहां बड़ी संख्या में कश्मीरी विलो ट्री पाए जाते हैं. हालांकि सर्दियों में बर्फ की खूबसूरती और गर्मियों में हरियाली को देखने के चक्कर में आम तौर पर कश्मीरी विलो ट्री की तरफ किसी की नजर नहीं जाती. लेकिन गाईड की बातों को ध्यान से सुनने वाले जरूर कश्मीरी विलो ट्री के बारे में जान पाते हैं. शार्प भारत संवाददाता अन्नी अमृता को गाईड अहमद ने विलो ट्री के बारे में अहम जानकारियां दी जिसके बाद उस संबंध में तमाम जानकारियां एकत्रित की गईं. साथ ही श्रीनगर से पहलगम और फिर श्रीनगर लौटने के रास्ते बल्ला बनाने वाली इकाईंयों से जुड़े लोगों से भी बातचीत की गई. (नीचे भी पढ़ें)

कैसे तैयार होता है क्रिकेट का बल्ला, क्या खासियत है विलो ट्री की- कश्मीरी विलो ट्री को तैयार होने में 10-12 साल लग जाते हैं. तैयार होने के बाद डेढ़ साल तक उसे सुखाया जाता है और फिर उससे बल्ला तैयार किया जाता है. विलो ट्री काफी मजबूत होते हैं. ये ठंडी जगहो पर ही पाए जाते हैं. इंग्लैंड के बाद भारत का कश्मीर ही ऐसी जगह है जहां विलो ट्री पाया जाता है. इंग्लिश विलो ट्री की पांच प्रजातियां होती हैं जिनमें से ‘सेलिक्स अब्बा केरूलिया’(वैज्ञानिक नाम) नाम की प्रजाति से बल्ला तैयार किया जाता है. एक पेड़ से सौ/दो सौ बल्ला तैयार हो जाते हैं. इंग्लिश विलो जहां सफेद रंग का होता है वहीं कश्मीरी विलो भूरे रंग का होता है. (नीचे भी पढ़ें)

बल्ला इंडस्ट्री की चुनौतियां और पर्यावरण- इंडस्ट्री चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है. इंडस्ट्री से जुड़े लोग बताते हैं कि कश्मीरी विलो ट्री की संख्या लगातार घट रही है. बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की जरूरत है नहीं तो आनेवाले समय में परेशानी बढ़ेगी. बीच-बीच में बल्ला बनाने वाली इकाईयों को कृषि से जुड़े संस्थानों की तरफ से हजारों विलो पेड़ लगाने के लिए दिए जाते हैं लेकिन फिर भी पेड़ों की कमी होती चली जा रही है. साथ ही पेड़ों के घटने से पर्यावरणीय संतुलन का भी प्रश्न उठता रहता है. बल्ला के लिए पेड़ काटना जरूरी है और संतुलन के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद
खबर

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

June 4, 2026
saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
खबर

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

June 4, 2026
Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित
खबर

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

June 4, 2026
Next Post

Jamshedpur usil players felicitated : तारापुर में यूसिल खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर लौटी टीम का टाटानगर स्टेशन में भव्य स्वागत, यूसिल श्रमिक संगठन व यूरेनियम मजदूर संघ ने खिलाड़ियों को फूल मालाओं से लादा

Seraikela Supply Officer Action-जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आदित्यपुर व गम्हरिया में 9 पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण, तीन को शोकॉज

Jamshedpur rural rankini mandir : कापड़गादी घाट रंकिनी मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह, क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने शिविर में बढ़-चढ़कर की शिरकत  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र, धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police success – जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल बरामद

saraikela rajnagar ex cm champai soren-पू्र्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Tata Motors hospital – डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मेडिकल सर्विसेज हेड का पदभार संभाला, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने किया सम्मानित

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र, धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद

Muzaffarpur hospital fire- मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News