चाकुलिया: चाकुलिया के जाहेरथान में जाहेरथान पूजा कमेटी के तत्वावधान में रविवार की शाम बाहा बोंगा पूजा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने जाहेरथान में पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि बाहा बोंगा पूजा आदिवासी समुदाय की धरोहर है. कमेटी ने इस पूजा का आयोजन कर अपनी संस्कृति की रक्षा करने का सराहनीय कार्य किया है.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर समाज के पुरूष और महिलाओं ने मांदर और धमसे की थाप पर देर शाम तक बाहा नृत्य किया. समारोह के पूर्व कमेटी के सदस्यों ने विधायक को फूल देकर स्वागत किया. पुजारी सुशील मुर्मू ने पूजा करवाई. इस अवसर पर गौतम दास, तापस दास, दीकुराम हेंब्रम, बाघराय हांसदा, काली पदो हांसदा, जितेन हेंब्रम, बलराम हेंब्रम, सुनाराम बास्के,सुरेश सोरेन,रामदास हेंब्रम, पृथ्वीनाथ हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.











