चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया निवासी बातापी महतो, जो कई सालों से पूर्ण रूप से देख पाने में असमर्थ हैं, पाकुडिया गांव के ही प्यारे लाल महतो, पद्दोलोचन महतो, जो कि चलने फिरने में असमर्थ थे उन सभी के परिजनों ने समाजसेवी कमलेश घटवारी से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया और सहयोग करने की मांग की थी. कमलेश घटवारी ने पूर्व विधायक सह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी और उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक और नाम्या स्माइल फाउंडेशन के तरफ से बैसाखी का इंतजाम करवाकर तीनों को मुहैया कराया. (नीचे भी पढ़े)
स्मार्ट स्टिक और बैसाखी मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा और वे छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो सकेंगे. तीनों ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की,इसे कभी भी भूला नहीं जा सकता है. मौके पर मुखिया दांगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, कमलेश घटवारी, दिनेश महतो, पांडू महतो, चंडी चरण साधु, सुमन दास, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से पूर्णेन्दु पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.











