बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया मोड़ के पास एनएच पर रविवार की शाम एक टैंकर के धक्के से बाइक सवार बीआरसी कर्मी गौतम कुमार राणा की मौत हो गई है. गौतम राणा चाकुलिया प्रखंड के पानीबांका गांव निवासी है और वे घाटशिला प्रखंड के गालूडीह में बीपीओ के पद पर कार्यरत थे. उनका परिवार घाटशिला में रहता है. वे अपने गांव से बाइक से घाटशिला जा रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान जमशेदपुर की और जा रहे गैस टैंकर ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई है. घटना के बाद टैंकर का चालक वाहन को खड़ा कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचित कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.











