घाटशिला: धालभूमगढ़ प्रखंड की कनास पंचायत के देरांग मध्य विद्यालय परिसर में युवा संघ एवं युवा स्टार देरांग और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि भीम हांसदा, प्रधानाध्यापक विक्रम सोरेन,आयोजन समिति के संरक्षक रितेश साव,अध्यक्ष मलय साव, सचिव आकाश नामाता समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. रक्तदान शिविर में 134 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर ब्रह्मानंद ब्लड बैंक जमशेदपुर के चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर संबोधित करते हुए कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान कर किसी की जीवन को सुरक्षित करने में सभी सहयोग करें. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में शामिल होकर रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बनें. शिविर में उन्होंने भी रक्तदान किया।कहा की यह उनका 72 वां रक्तदान है. रक्तदान कर हम किसी की जीवन को बचाने के साथ साथ अपना स्वास्थ्य भी बेहतर कर सकते हैं. सभी निसंकोच रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं.शिविर को सफल बनाने में नरेन हेम्ब्रम, छुटू सरदार, करण हेम्ब्रम, , रंजीत पातर, निपेन पातर, सुनील हेम्ब्रम, शिबू सोरेन, राजेन पातर, मासांग किस्कू समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई.











