सरायकेला: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोर कमेटी की बैठक सरायकेला स्थित सर्किट हाउस के सभागार में हुई. क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में कुल 10 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. जिसमें वर्तमान कमेटी के 2 वर्षों के सफलतम कार्यकाल का ध्वनिमत से स्वागत किया गया. साथ ही संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन करते हुए महासचिव रमजान अंसारी ने बताया कि क्लब का वार्षिक समारोह 4 अप्रैल को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर स्थित सभागार में किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
इसे लेकर आगामी 22 मार्च को प्रेस क्लब के जनरल बॉडी की मीटिंग सर्किट हाउस सरायकेला में आयोजित की जाएगी. जिसमें वार्षिक समारोह की तैयारी सहित चुनाव की तैयारी की रणनीति बनाते हुए चुनाव की घोषणा की जाएगी. बैठक में जिला प्रशासन की देखरेख में नई कमेटी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया. समापन पर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर कोर कमेटी के प्रमोद सिंह, रविकांत गोप, रास बिहारी मंडल, संतोष कुमार, सुमन मोदक, अजय महतो, उमाकांत कर, विद्युत महतो, संतोष साहू, संजय मिश्रा, अरुण मांझी, विश्वरूप पंडा, सुमंगल कुंडू उर्फ केबु दा, खगेन चंद्र महतो, अफरोज मल्लिक मौजूद रहे.











