जमशेदपुर : झारखंड में बीते तीन दिनों से मौसम सुहावना है. इस दौरान झारखंड के कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो रही है. मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि ट्रफ लाइन उत्तर पूर्वी राजस्थान से होकर नागालैंड तक जा पहुंची है, जो कि उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजर रही है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वहीं सोमवार को रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, गढ़वा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात के साथ गर्जन की संभावना है. इस दौरान सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. इन जिलों में मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के वर्षा की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं 22 को दक्षिण-पूर्वी यानी लातेहार, रांची, बोकारो, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही इस दौरान हवा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. 23 के बाद मौसम शुष्क रहेगा. वहीं बारिश की संभावना नहीं है.



