• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
40 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur Tiranga Yatra- 23 मार्च को एग्रिको मैदान से सुबह 10 बजे निकलेगी शहीदों के सम्मान में अखंड तिरंगा यात्रा, 2016 में नमन संस्था का हुआ था गठन, तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग व राजनीतिक दल के लोग लेते है भाग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: नमन शहीदों के सपनों सपनों को संस्था द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा 23 मार्च को आयोजित है जिसमें शहर के असंख्य युवा एवं राष्ट्रभक्त जमशेदपुर वासी शामिल होंगे. यह यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से सुबह 09.55 बजे आरंभ होगी. इसके पहले उस मैदान में 9:00 बजे से यात्रा में शामिल होने वाले लोग जुटने लगेंगे. यात्रा की तैयारियों के लिए जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठक की गई है और लोगों ने भरोसा दिया है कि यह यात्रा अभूतपूर्व होगी. विदित हो कि 23 मार्च शहादत दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

इसी दिन भारत माता की आजादी के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपना बलिदान दिया जब अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी थी .यह यात्रा जमशेदपुर में तब शुरू हुई जब सन 2016 में जेएनयू में “भारत माता तेरे टुकड़े होंगे हजार” जैसे राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे. उसी के प्रतिवाद में नमन का गठन किया गया. यह गठन शहर के जाने-माने समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया और तभी से श्री काले के नेतृत्व में इस दिन यह यात्रा निकाली जाती है. बीच के 3 वर्षों में कोरोना प्रतिबंधों के चलते सार्वजनिक रूप से यात्रा नहीं निकाली जा पाई थी. इस वर्ष लोगों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है. इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.(नीचे भी पढ़े)

यात्रा का मार्ग एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से एग्रिको चौक ,भालुबासा चौक ,काशीडीह चौक, साकची सब्जी बाजार, साकची गोल चक्कर, बसंत सिनेमा चौक, 9 नंबर बस स्टैंड होते हुए हावड़ा ब्रिज ,आर डी टाटा चौक, पुलिस लाइन ,गोलमुरी आकाशदीप चौक है. वहां से पुनः एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पर आकर यात्रा समाप्त होगी.समापन के समय यात्रा में शामिल सभी राष्ट्र भक्तों के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के नामचीन कलाकारों, जैसे भजन सम्राट अनूप जलोटा, कैलाश खेर ,लखबीर सिंह लक्खा , मनोज तिवारी आदि ने अपनी अपील जारी की है. यात्रा के कार्यक्रम को लेकर और उसके प्रचार-प्रसार के लिए कल से शहर में वाहन पर लाउडस्पीकर में प्रचार भी किया जाएगा. इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य वीर बलिदानों के सपनों को जिंदा रखना है और युवा शक्ति को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से वाकिफ कराना है.(नीचे भी पढ़े)

शहीदों ने जो सपना देखा हमारा स्वतंत्र भारत कैसा हो, भारतवासी कैसे एक दूसरे के साथ मिलकर फिर किसी विघटनकारी ताकत के हाथ में खिलौना ना बन जाए,उसको प्रज्वलित बनाए रखें. इस यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व नौजवानों के शामिल होने की परंपरा रही है. इस यात्रा को दो दर्जन स्थानों पर माँ भारती के रथ का स्वागत होता आया है जिसमें रथ का फूलों से स्वागत भी होता है. यात्रा को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नौजवान साथियों का भरपूर सहयोग सदैव मिलता रहा है . इस यात्रा को सफल बनाने में शहर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी शामिल होंगी.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद
खबर

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद

June 15, 2026
Jamshedpur pm awas yojna : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया, पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
खबर

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

June 15, 2026
Next Post

Jamshedpur Steel City Surabhi- मनीषा संघी को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष का पुरस्कार

jamshedpur mla saryu roy - जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, सरकार से पूछा क्या जमशेदपुर में डीडीसी बनने लायक सरकार के ऑफिसर नहीं है ?

Jamshedpur jugsalai firing case -जुगसलाई फायरिंग का 24 घंटे में खुलासा, आपसी रंजिश को लेकर मारी गोली, तीन गिरफ्तार, भेजा जेल, देखें video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद

Jamshedpur pm awas yojna : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया, पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Jamshedpur jdu : जनसमस्याओं, ट्रैफिक कुप्रबंधन एवं प्रशासनिक लापरवाही पर जदयू ने जताई चिंता, समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur train late issue : लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, रेल यात्री संघर्ष समिति ने जतायी चिंता, फिर से होगा आंदोलन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद

Jamshedpur pm awas yojna : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया, पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Jamshedpur jdu : जनसमस्याओं, ट्रैफिक कुप्रबंधन एवं प्रशासनिक लापरवाही पर जदयू ने जताई चिंता, समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur train late issue : लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, रेल यात्री संघर्ष समिति ने जतायी चिंता, फिर से होगा आंदोलन

Jamshedpur administration : जमशेदपुर के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा – नशे से दूरी ही सुरक्षित और स्वस्थ समाज के लिए जरूरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News