जमशेदपुर : जमशेदपुर की बागबेड़ा और परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस दौरान कार्रवाई करते हुए चार ट्रक अवैध शराब पकड़ा गया है. जिसकी कीमत लाखों में है. इस छापामारी में पुलिस ने बीती रात कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. जिसमें बड़े पैमाने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. है शराब कहां से आयी है और और कितनी है इसकी जांच की जा रही है. वहीं चारों ट्रक को परसुडीह थाना में लाया गया है. जहां गिरफ्त में आये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.



