जमशेदपुर: केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को जमशेदपुर आएंगे. जहां से राज्य की जनता को कई सौगात देंगे. इस इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव एवं एसएसपी ने तमाम आला अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक गोपाल मैदान का निरीक्षण कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए.(नीचे भी पढ़े)
उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. तय समय पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी. वहीं एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.












