रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने मंगलवार को बंदगांव प्रखंड के चिगिंदा गांव का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीण एवं प्राथमिक विद्यालय चिंगिदा के शिक्षकों ने विद्यालय की वर्तमान समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि विद्यालय में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक ने समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि मुख्य सड़क से विद्यालय तक कच्ची सड़क ही है, घने जंगल के कारण प्रत्येक वर्ष सड़क बारिश के पानी में बह जाती है जिससे आवागमन बाधित हो जाता है.(नीचे भी पढ़े)
स्कूल परिसर में जलमीनार भी नहीं है जिसके कारण यहां के बच्चों को शुद्ध पानी नहीं मिलता है. एक विद्यालय भवन भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. स्कूल परिसर को भी सौंदर्यीकरण करने की अतिआवश्यकता है. सभी समस्याओं से अवगत होने के पश्चात प्रीतम बांकिरा ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा एवं मुख्य सड़क से स्कूल तक पीसीसी सड़क ,एक आरसीसी पुलिया एवं गार्डवाल एवं विद्यालय में एक जलमीनार और पुरे स्कूल परिसर में पेबर ब्लॉक द्वारा सौंदर्यीकरण एवं जर्जर भवन का मरम्मतकरण भी करवाया जाएगा..(नीचे भी पढ़े)
जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा बंदगांव क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा से प्रयासरत है और ग्रामीणों एवं विद्यालय के शिक्षकों को आश्वस्त किया कि चिंगिदा विद्यालय की सभी समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाएगा. इस दौरान चक्रधरपुर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन महतो, समुएल एवं विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद थे.












