जमशेदपुर : पोटका के कोवाली थाना अंतर्गत कोन्दर गांव में भूमिज समाज सारजोम समिति की ओर से हादी बोंगा (सरहुल) पूजा की गई. मौके पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य सविता सरदार, मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्राम प्रधान रामेश्वर सरदार और देवरी (पुजारी) महेश्वर सरदार मौजूद रहें.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य धनेश्वर सरदार, सुनाराम सरदार, जहरलाल सरदार, सर्वेश्वर सरदार, नन्देश्वर सरदार, परेन सरदार, सुना सरदार, बिरसा सरदार ने अपना सहयोग दिया. पूजा के दौरान गांव के कई ग्रामीण मौजूद रहें.




