जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बीते चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं बुधवार से आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद है. रांची केंद्र के मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

खूंटी और गुमला में ओलावृष्टि भी हुई है. सबसे अधिक वर्षा 39 मिली मीटर साहिबगंज में और सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं कम न्यूनतम तापमान रांची में रिकॉर्ड किया गया है. झारखंड में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. जो ट्रफ मध्य और निचला ट्रोपोस्फीयर में एक्टेड कर रहा है. इसकी एक्टेंशन 79 डिग्री इस्ट लाोंगिट्यूड और 28 डिग्री नॉर्थ लैटिट्यूड की ओर है. वहीं दूसरी ओर निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व राजस्थान से होकर नागालैंड के तरफ एक्टेंड कर रहा है. जो साउथ यूपी और साउथ बिहार से पश्चिम बंगाल होते हुए आगे की तरफ बढ़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
यही दो मुख्य कारण से झारखंड में बारिश, वज्रपात के साथ गर्जन की स्थिति देखने मिल रही है. वहीं मंगलवार को पश्चिमी से सटे हुए मध्य भाग और दक्षिणी भाग में ओलावृष्टि भी संभावना है. वहीं मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार से मौसम में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. बुधवार के बाद से बारिश और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की संभावना कम है. 23 और 24 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. 25 से फिर बारिश की संभावना है. जो उत्तर पश्चिमी और मध्य हिस्सों में दिखेगा.











