जमशेदपुर : जमशेदपुर में राजस्थान दिवस पर मरुधर साहित्य ट्रस्ट द्वारा अनेक साम्मानों की घोषणा की गयी है. सम्मान समारोह 18 अप्रैल को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के परिसर में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे. सम्मान के लिए समाज के पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने भगवान अग्रसेन जी को समर्पित ’सुबह की प्रार्थना’ नामक 5 पुस्तकों को प्रायोजित किया था. इसके लिए कमल किशोर अग्रवाल, अरुण बाकरे वाला, छीतरमल धूत, अशोक चौधरी एवं विजय मित्तल शामिल है. वहीं ‘उषा देवी मरुधर साहित्य शिखर सम्मान’ से रांची की पूर्णिमा केडिया को पुरस्कार राशि 5 हजार रुपये एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. उषा देवी मरुधर साहित्य सम्मान पुरस्कार से जमशेदपुर की सुधा गोयल को 31 सौ रुपये एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. उषा देवी मरुधर साहित्य सम्मान पुरस्कार से जमशेदपुर के मामचंद अग्रवाल ‘वसंत’ को 31 सौ रुपये एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
‘स्वर्गीय रामानंद जी धूत मरुधर समाजसेवी सम्मान’ से जमशेदपुर की जया डोकानिया को 11 हजार एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा. ‘अजय भालोटिया मरुधर जनजातीय शोध परक सम्मान’ से जमशेदपुर के संदीप मुरारका को 5 हजार रुपये एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. ‘अजय भालोटिया मरुधर युवा पत्रकारिता सम्मान’ से जमशेदपुर के उदित अग्रवाल को 5 हजार एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. कुशल गनेड़ीवाल ‘सपना अग्रवाल मरुधर मारवाड़ी भाषा युवा सम्मान’ को 21 सौ एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. राघव रूंगटा को ‘सपना अग्रवाल मरुधर मारवाड़ी भाषा युवा सम्मान’ 21 सौ एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. ‘स्मिता शैलेश पारीक मरुधर मारवाड़ी भाषा गीत सम्मान’ से जमशेदपुर की महाबीर अग्रवाल 21 सौ एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
‘स्मिता शैलेश पारीक मरुधर हिन्दी भाषा सम्मान’ से रांची की अनिता रश्मि को 31 सौ रुपये एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा. ‘स्मिता शैलेश पारीक मरुधर हिन्दी भाषा सम्मान’ से रांची के प्रशांत गौरव अग्रवाल को 31 सौ एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा. इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अरुण बाकरे वाला होंगे. साथ ही कुछ और समाज सेवी भी सहयोग दे रहें हैं.



