नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का करीब 88 साल में निधन हो गया. उन्होंने गुजरात के जामनगर में रविवार की सुबह अंतिम सांस ली. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. वे कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. सलीम दुर्रानी का जन्म अफगानिस्तान के काबुल शहर में हुआ था. बाद में उनका परिवार पाकिस्तान के कराची शहर में आकर बस गया. इसके बाद जब पाक व भारत का बंटवारा हुआ तो दुर्रानी का परिवार भारत आ गया.(नीचे भी पढ़े)

क्रिकेट की दुनिया में सलीम दुर्रानी ने 60-70 के दशक में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से पहचान बनायी. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वे एक शानदार आलराउंडर के रुप में जाने जाते थे. साल 1960 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया. दुर्रानी आक्रामक बल्लेबाजी के जाने जाते थे. दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले है और 1202 रन बनाए.1960 में उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था.











