जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के जयकान गांव में आयोजित गायत्री महायज्ञ के पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया. महिलाएं भीमखांदा गांव की नदी से जल लेकर निकली कलश यात्रा जयकान गांव पहुंची. यहां पर कलश स्थापना करने के साथ ही गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद स्नेहा रानी महतो मौजूद थीं.आयोजन समिति के डॉ. शुभेंदु महतो ने बताया कि इस गांव में पिछले 10 सालों से गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ के दूसरे दिन भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
इसमें बड़ी संख्या में गांव के श्रद्धालुओं के साथ-साथ आस-पास के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम के आयोजन से गांव समाज में बीमारी व अन्य तरह की महामारी से मुक्त रहे ऐसा प्रयास किया जाता है.गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से त्रिलोचन महतो, सृष्टीपद महतो, मानिक महतो, देवलाल महतो, धरनी महतो, शंकर महतो, लालू महतो, कालीचरण महतो, तारामती महतो, अलका कश्यप आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं.











