जमशेदपुर : हल्दीपोखर में रामनवमी के जुलूस में पथराव हो गया था. पथराव के बाद भी बवाल हुआ, पथराव किसने किया अभी तक पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है. पथराव और हंगामा करने वालों को चिन्हित किये जा रहा है. इस मामले में एसडीओ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोटका इम्तियाज अहमद को शोकाज किया है. कुछ लोगों ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें भीड़ में गिरे सीओ को एक पुलिसकर्मी बाहर ला रहा है. इस वीडियो के सहारे उनको घेरने की कोशिश की जा रही है. कहा जा रहा है कि पोटका सीओ भीड़ पर उत्तेजित हो रहे थे लेकिन यह आधा वीडियो है.(नीचे भी पढ़े)
पोटका सीओ के साथ भीड़ में मौजूद लोग कैसा सुलुक कर रहे थे, यह वीडियो से साफ जाहिर नही होता है. जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कराएगा किसी को लेकर सीओ को शोकाज किया गया है. सीओ का जवाब आने के बाद मामले की जांच शुरू होगी. विदित हो कि 31 मार्च को हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा की तरफ से जुलूसों निकाला गया था तभी जुलूस पर पथराव हुआ था. पथराव के बाद भगदड़ मची, इसकी क्रम में झंडा का टूट गया. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.











