बोकारो:जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय धनबाद जाने के क्रम में बोकारो में रुके. जहां उन्होंने बोकारो परिसदन में दामोदर बचाओ अभियान के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान दामोदर बचाने को लेकर कई चर्चा परिचर्चा की गई. विधायक सरयू राय ने कहा कि एसीबी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट सरकार को सुपुर्द कर देने के बाद भी सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. (नीचे भी पढ़े)
इससे यह प्रतीत होता है कि दोनों एक दूसरे का पीठ सहलाने का काम कर रहे हैं. सरयू राय ने कहा कि रघुवर दास मामले में पर्याप्त सबूत हैं. जांच रिपोर्ट को मंत्रिमंडल सचिवालय दबाकर बैठी हुई है. उन्होंने कहा कि मैने मुख्यमंत्री से भी कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला तो दोषी होता ही है, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाला उससे ज्यादा दोषी होता है.











