जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने कोर्ट परिसर व गोलमुरी बाजार में फायरिंग मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने इन दोनों मामले में कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें विक्की सिंह उर्फ कुंडी, अमन कुमार सिंह उर्फ टकला, राज पासवान उर्फ कल्लू, मनीष कुमार रहेलु, विक्की तिवारी उर्फ प्रकाश तिवारी व गोल्डी सिंह उर्फ गोल्डी बच्चा शामिल है. इनके पास पुलिस ने पिस्टल ,मैगजीन, गोली व खोखा व पांच बाइक बरामद किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 27 मार्च को व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के गेट नंबर 3 के पास बदमाशों ने गोली चालन की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद कोर्ट परिसर के आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया. (नीचे भी पढ़े)
भीड़ का फायदा उठाते हुए सभी बदमाश वहां से फरार हो गए. इसके बाद सभी बदमाश गोलमुरी थाना अंतर्गत सद्भावन मार्केट के पास दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की. घटना के बाद मामले का उद्भेदन करने केलिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र से छह लोगो को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कुंडी का दोस्त मनप्रीत था, जिसकी एक वर्ष पूर्व उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में नवीन सिंह व इनके दोस्तों ने मनप्रीत की हत्या कर दी थी. उसी हत्या का बदला लेने के लिए नवीन सिंह पर फायरिंग की गयी थी. साथ ही गोलमुरी में दहशत फैलाने के उद्देशय से की गयी थी.











