अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो स्टील के द्वारा दामोदर नदी से कूलिंग पौंड के लिए बिछाए जा रहे पाइप लाइन को लेकर किया विरोध. कहा कि काम को उस वक्त तक नही करने दिया जाएगा, जब तक बोकारो स्टील प्रबंधन उत्तरी क्षेत्र के गांव पचौरा समेत अन्य गांव की समस्याओं को दूर नहीं करेगा. उक्त बातें जेएमएम के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने मंगलवार को बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बीएसएल और रैयतों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो और लिखित समझौता हो, क्योंकि पूर्व में बैठक में बीएसएल प्रबंधन द्वारा जो आश्वासन दिया गया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया. जमीन अधिग्रहण के दौरान जो वादा विस्थापितों के साथ सरकार और प्रबंधन ने किया था, उसे कभी पूरा नहीं किया गया. अभी भी कई पंचाटी को नियोजन नही मिला है. कई को मुआवजा तक का भुगतान नहीं हुआ है. प्रबंधन सारे समय का समाधान करे तभी कार्य हो सकेगा, अन्यथा काम नहीं होने दिया जाएगा.












