जमशेदपुर: जमशेदपुर के गालूडीह थाना अंतर्गत पुतरू टोल प्लाजा निर्माण के लिए अधिग्रहित ग्रामीणों के जमीन का व्यवसायिक दर पर मुआवजा राशि दिये जाने की मांग जिले के उपायुक्त के समक्ष उठाई गई हैं. इस संबंध में एक मांग पत्र ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा हैं. इन्होंने कहा कि टोल प्लाजा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु ग्रामीणों से जमीन का अधिग्रहण किया गया था लेकिन सभी को क़ृषि दर पर मुआवजा दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
जबकि वहां पर सुचारु रूप से व्यवसाय के तहत टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा हैं, लेकिन व्यवसायिक दर पर जमीम का मुआवजा ग्रामीणों को नहीं दिया गया हैं, जिससे ग्रामीण अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इन्होने मांग उठाई हैं कि इस मामले में जिले की उपायुक्त ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाये जाने की दिशा मे सकारात्मक कार्रवाई करें.











