जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कांट्रैक्टर्स एरिया में समृद्धि एनक्लेव के रहने वाले राम सिंघल के घर पर उनकी नौकरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नौकरानी दीपाली मछुआरी की उम्र 18 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. घटना की जानकारी जब राम सिंघल को हुई तो वह मौके पर पहुंचे. दीपाली के कमरे के पास गए तो दीपाली का कमरा अंदर से बंद था. इसके बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवा कर शव को फंदे से उतरवाया. बताते हैं कि दीपाली ने खुद को कमरे में बंद कर दोपट्टे से फांसी लगाई है. राम सिंघल सीए हैं.(नीचे भी पढ़े)

वह किसी काम से दिल्ली गए थे. मंगलवार रात को वापस लौटे तो दीपाली ने ही उन्हें खाना दिया. खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए. सुबह जब सभी लोग उठे तो देखा कि दीपाली का कमरा बंद है. कई बार दरवाजा खटखटाया गया. लेकिन दीपाली ने दरवाजा नहीं खोला. इस पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर दीपाली का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था. दीपाली ने आत्महत्या क्यों की इसका पता पुलिस को नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दीपाली की मां ने बताया कि वह लोग पार्वती घाट के पास रहते हैं. दीपाली तीन बेटियों में मंझली थी. 30 मार्च को घर आई थी और उसने किसी भी समस्या के बारे में नहीं बताया. रात भर घर में रहने के बाद वह दूसरे दिन फिर राम सिंघल के मकान पर वापस चली गई थी.











