शार्प भारत डेस्क : 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना वर्ष 1948 में इस दिन की गई थी. दुनिया के कई देशों ने एक साथ मिलकर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, कमजोर लोगों की सेवा करने और दुनिया को घातक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया गया था. इसके दो सालों के बाद 1950 में पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया. जो आज तक निरंतर जारी है. इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम हेल्थ फॉर ऑल रखा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पूरे दुनिया में हो रही रिसर्च और नई दवाओं के विषय में लोगों को जागरुक करने और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर परस्पर एक दूसरे का साथ देने के लिए विश्व हेल्थ डे का आयोजन किया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल नई थीम के साथ कई स्वास्थ्य कार्यक्रम करती है. कार्यक्रम थीम पर आधारित होती है. इस साल का थीम हेल्थ फॉर ऑल रखा गया है, जिसके तहत यह बात कही गई है कि स्वास्थ्य एक बुनियादी सुविधा का अधिकार है. साथ ही सभी को स्वास्थ्य के लिए आर्थिक कठिनाइयों से बचाना हैं. विदित है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वर्ष अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य सफलताओं का आकलन भी करेगी.












